{"_id":"66551700ec23e901720bec35","slug":"cattle-slaughtered-at-home-35-kg-meat-recovered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-119317-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में काटा मवेशी, 35 किलो मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में काटा मवेशी, 35 किलो मांस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। पुलिस ने घर में चल रहा मवेशियों का अवैध कटान रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके पर 35 किलो मांस बरामद हुआ। वहीं कटान के उपकरण मिले।
रविवार को दरोगा सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार, अजय कुमार गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला हाता में शानू के घर में एक व्यक्ति मवेशियों का अवैध रूप से कटान कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस ने मकान मालिक शानू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि घर में ही 35 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस पशु चिकित्सा नरेंद्र सिंह पाल को मौके पर बुलाकर मांस का परीक्षण कराया। जिसमें कटरा के मांस की होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी शानू के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और संक्रमण फैलाने की आशंका के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
-- -- --