फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cattle breeders will get the gift of Mini Nandini Krishak Samridhi Yojana

गाजियाबाद प्रकरण : कार्य से विरत वकीलों ने नारेबाजी कर जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Cattle breeders will get the gift of Mini Nandini Krishak Samridhi Yojana
अमरोहा।
विज्ञापन

गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर वकीलों लगातार आंदोलनरत हैं। बृहस्पतिवार को भी जिलेभर के वकील हड़ताल पर रहे। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, हसनपुर में भी वकीलों ने प्रदर्शन कार्य बहिष्कार जारी रखा।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनु शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में 10वें दिन अधिवक्ता कचहरी परिसर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अमित कुमार जैन एडवोकेट ने कहा कि पिछले दिनों गाजियाबाद में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया था, जो गलत है। दिनेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि बार एसोसिएशन गाजियाबाद के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों के अधिवक्ता संगठनों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर इस कृत्य के विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मनु शर्मा, खुसरो नदीम, संजीव जिंदल, मुजाहिद हुसैन, चंद्रगुप्त मौर्य, नीलम सिंह, दाऊद रिजवी, नेम सिंह, मोहम्मद अजीम, लखपत सिंह राणा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर रोष जताया। इस दौरान महासचिव शकील अहमद, महफूज अली सिद्दीकी, मंसूर अली, महमूद अली, अली वाइज, अनिल धारवान, गौरव, निमित सक्सेना आदि मौजूद रहे। उधर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगासरन, महासचिव सुरमित गुप्त के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान दिनेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुनील भटनागर, सुबोध शर्मा, मुजाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed