फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash worth Rs 50 thousand stolen from grocery store in broad daylight

Amroha News: दिनदहाड़े किराना स्टोर से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी

Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 50 thousand stolen from grocery store in broad daylight
आदमपुर। दिनदहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक को झांसे में लेकर दुकान के गल्ले में रखी 50 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। कुछ समय बाद दुकान मालिक को दुकान में हुई चोरी की घटना की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित कलुआ की समाधी के पास आदमपुर निवासी बाबू थोक की किराना स्टोर की दुकान है। रविवार की दोपहर में बाबू अपने जान पहचान के गांव रहरई निवासी शौकत को किराना स्टोर पर कुछ देर के लिए बैठाकर पत्नी की दवा दिलवाने की बात कहकर चला गया था। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। जिसमें एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दूसरा युवक किराना स्टोर पर जाकर पेप्सी की एक बोतल लेकर शौकत को पांच सौ रुपये का नोट थमाया। जिसके बाद शौकत ने खुले पैसे नहीं होनी की बात कही। जिसके बाद युवक ने एक सौ का नोट थमा दिया और कहा कि एक जलजीरा की बोलत भी दे दो। शौकत सीढ़ी पर चढ़कर जलजीरा उतारने लगा। तभी मौका पाकर युवक ने गले में रखे 50 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया। इसके कुछ समय के बाद बाबू अपने किराना स्टोर पर पहुंचा और दराज खोल कर देखा तो गले से 50 हजार रुपये गायब मिले। जिसके बाद शौकत से जानकारी की गई तो शौकत ने पूरी घटना के बारे में बाबू को बताया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed