{"_id":"58333a234f1c1b5701b3a580","slug":"cash-sortez-in-mandi-dhanaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की कमी से शादी वाले घरों तक नहीं पहुंच रही रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की कमी से शादी वाले घरों तक नहीं पहुंच रही रियायत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में मिला 2000 रुपये का नकली नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार शादी वाले घरों की राहत के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये देने की इजाजत दे चुकी है, मगर कैश की कमी से बैंक ग्राहकों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को भी छह से दस हजार रुपये ही बैंकों की शाखाएं दे पा रहीं हैं। प्रबंधकों का कहना है कि कैश कम मिल रहा है ऐसे में ज्यादातर ग्राहकों को कुछ न कुछ देने की कोशिश हो रही है। उधर, बैंकों में नोट बदलने वालों और जमा करने वालों की लाइन छोटी होने का नाम नहीं ले रही है।
रविवार की छुट्टी और शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के ही नोट बदले जाने के बाद सोमवार को तीसरे दिन बैंक खुलते ही लोगों की लंबी लाइन लग गई। नगर का पंजाब नेशनल बैंक हो या स्टेट बैंक सभी के बाहर सुबह से लोगों की कतार लगी थी।
ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में तो अफरातफरी का माहौल था। यहां प्रथमा बैंक की कमेलपुर शाखा में शादी वाले परिवार को कार्ड दिखाने पर भी मात्र छह से 10 हजार रुपये तक दिए गए। शादी वाले परिवार अधिक रुपया देने के लिए मिन्नतें करते रहे, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनकी शाखा को मात्र छह लाख रुपये ही कैश मिला था। इसलिए ज्यादा रुपया नहीं दे पाए। वहीं कमेलपुर बैंक शाखा में तो मांग पत्र लेने के लिए ग्राहकों में मारामारी रही। ग्रामीण बैंक स्टाफ से भिड़ते रहे। ऐसी स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के अन्य बैंकों की भी रही। प्रथमा बैंक की ग्रामीण शाखाओं के प्रबंधकों का भी कहना है कि कैश न मिलने की वजह से ही समस्या पैदा हो रही है।