फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and mobile stolen from showroom, accused caught on camera

Amroha News: शोरूम से नकदी-मोबाइल किए चोरी, आरोपी कैमरे में कैद

Mon, 17 Mar 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile stolen from showroom, accused caught on camera
अमरोहा। देहात थाने के पास मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में घुसकर चोर नकदी व मोबाइल समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गया। चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

गांव पृथीपुर निवासी भगवत सिंह का अमरोहा में कैलसा रोड पर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है। शनिवार की रात भगवत सिंह शोरूम बंद कर घर चले गए। देर रात एक चोर शोरूम के बगल की दुकानों के सहारे तीसरी मंजिल पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर शोरूम में घुस गया और शोरूम से 35 मोबाइल, दो लाख रुपये की नकदी, 5 ग्राम सोने का सिक्का, करीब 70 हजार रुपये की केबल, प्रेस, पावर बैंक व मोबाइल के अन्य उपकरण समेत 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भगवत सिंह शोरूम पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक युवक चोरी करता हुआ दिखाई दिया। उसने सिर पर कैप लगा रखी है, जबकि उसके पास चाकू और तमंचा भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed