{"_id":"69e5229b45d7ec2b69011204","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-two-houses-in-saidan-gali-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-161912-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैदनगली में दो घरों से नकदी-आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैदनगली में दो घरों से नकदी-आभूषण चोरी
Mon, 20 Apr 2026 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नगर के शब्दलपुर शर्की में कपिल कुमार का परिवार रहता है। रोजाना की तरह से परिवार के लोग घर के आंगन में शनिवार की रात को घर में सोए हुए थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए। इस दौरान चोर एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, एक ताबीज, एक जोडी पाजेब, चांदी के हाथफूल, एक कूल्हा चांदी का, एक चांदी का पेंडिल व 75 हजार रूपये चोरी कर लिए। इसी रात को चोरों ने गांव के ही जयदेव घर को भी निशाना बनाया। यहां से घर में बक्से में रखे एक जोडी कानों की झुमकी, एक अगूंठी, एक नाक का फूल, एक जोडी पाजेव व 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। रविवार की सुबह को चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी विकास सहरावत का कहना है कि चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।