फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewellery stolen from three houses in Isapur Sharqi village

Amroha News: ईसापुर शर्की गांव में तीन घरों से नकदी-आभूषण चोरी

Thu, 26 Jun 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from three houses in Isapur Sharqi village
उझारी (अमरोहा)। एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी-आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। सात लाख से अधिक का माल चोरी किया गया है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सैदनगली क्षेत्र के ईसापुर शर्की गांव में मंगलवार रात को चोरों ने पहले जवेंद्र सिंह के के घर को निशाना बनाया। पीछे की ओर से दीवार काटकर चोर घर में दाखिल हो गए। 1.10 लाख व नकदी व सोने-चांदी के आभूषण साफ कर दिए। गृह स्वामी ने भैंस बेचने के बाद रकम अलमारी में रखी थी। इसके बाद चोरों ने बीरबल के घर में सेंध लगाई। यहां कमरे का ताला तोड़कर 1,500 रुपये की नकदी और नए कपड़े चोरी कर लिए गए। तीसरी वारदात पप्पू सिंह के घर में हुई, जहां से चोर एक मंगलसूत्र और कुछ कपड़े चुराकर भाग गए। चौथी घटना के लिए चोरों ने जयपाल के घर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन आहट होने पर परिजन जाग गए और चोर भाग गए। सूचना पर सैदनगली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ कांबिंग कर चोरों की तलाश शुरू की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed