फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewellery stolen from the house of a senior section engineer of Railways

Amroha News: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर से नकदी-जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from the house of a senior section engineer of Railways
अमरोहा।
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर में घुसकर नकदी-जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के आवास विकास शकूरपुर गली निवासी मूलचंद सिंह के बेटे कुलदीप सिंह रेलवे में डीआरएम कार्यालय मुरादाबाद में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी रितु गुलड़िया के सिविलियन विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। 25 सितंबर को कुलदीप ने सेफ के लॉकर से रुपये निकाले थे। इसके बाद 27 सितंबर को रुपये निकालने के लिए लॉकर खोला तो उसमें रुपये नहीं थे। 27 सितंबर की शाम लॉकर को पूरी तरह चेक किया तो उसमें रखे 1.25 लाख रुपये और 17 तोला सोना गायब था।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने बेटे से जानकारी की तो पता चला कि 26 सितंबर को उसका दोस्त हर्ष कुमार के साथ कार्तिक यादव घर आया था। दोनों करीब 50 मिनट रुके थे। कार्तिक वॉशरूम जाने के लिए बेडरूम के बाथरूम में गया था। इसी कमरे की सेफ में नगदी-जेवर रखे थे। कार्तिक के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति घर में नहीं आया। छानबीन में पता चला कि कार्तिक ने नकदी और जेवर चोरी कर संभल जनपद के असमोली क्षेत्र के मातीपुर निवासी विशाल वर्मा को शामिल करके अमरोहा के मोहल्ला बैंक कॉलोनी निवासी सराफ विशाल वर्मा को जेवर बेच दिए। मामले में घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी कार्तिक यादव, विशाल वर्मा को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफ की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed