फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewellery stolen from a woman's bag kept in a tempo

Amroha News: टेंपो में रखे महिला के बैग से नकदी-जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from a woman's bag kept in a tempo
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गजरौला से टेंपो में बैठकर हसनपुर जा रही महिला के बैग से रुपये और आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत की गई है। महिला के बैग में 2500 रुपये और सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे।
बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी लता त्यागी पत्नी पुनीत त्यागी रविवार को मां मालती त्यागी और ननद डोली त्यागी के साथ गंगेश्वरी स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। गजरौला से ये तीनों से हसनपुर के लिए टेंपो में सवार हो गए। लता का बैग टेंपो चालक ने आगे की ओर सीट के नीचे सरका दिया और तीनों महिलाओं को पीछे वाली सीट पर बैठा दिया। पीड़िता लता त्यागी का कहना है कि हसनपुर पहुंचने पर बैग चैक किया, तो उसमें रखे 2500 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि दीपपुर गेट के सामने दो महिलाएं टेंपो से उतरी थीं। उनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही थी। उन महिलाओं पर चोरी का शक जताया है। पुलिस को सूचना दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed