फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the locks of the house in broad daylight

घर के ताले तोड़कर चुराए नगदी-जेवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the locks of the house in broad daylight
नौगांवा सादात। चोरों ने दिनदहाड़े किसान के घर के ताले तोड़ कर 40 हजार रुपये की नकदी व सोना-चांदी के जेवरात समेत लगभग ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शाम को घर वापस लौटने पर हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गाजरपुर गांव में किसान विपिन कुमार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी रश्मि देवी की तबियत खराब चल रही है। इसलिए मंगलवार को पति-पत्नी दवाई लेने के लिए मुरादाबाद गए थे। घर पर ताला लगा था। आरोप है कि दिन में किसी समय चोर मकान के ताले तोड़ भीतर दाखिल हो गए। यहां अलमारी में रखे 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। शाम करीब पांच बजे दंपति घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी, नकदी और जेवरात गायब थे। चोरी की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़िता गृहस्वामी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed