फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cases are registered against fraudster Anup Chaudhary and his associates across the state.

Amroha News: जालसाज अनूप चौधरी व उसके साथियों के खिलाफ प्रदेश भर में दर्ज हैं मुकदमे

Sat, 28 Oct 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cases are registered against fraudster Anup Chaudhary and his associates across the state.
गजरौला। हैदराबाद की कंपनी को 250 करोड़ रुपये के लोन का झांसा देकर छह करोड़ रुपये ठगने के आरोपी और गजरौला थाने में नामजद अनूप चौधरी व उसके साथियों के खिलाफ प्रदेश भर के कई जिलों में केस दर्ज हैं। गजरौला पुलिस भी उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश की एसटीएफ ने बुधवार को अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुआ निवासी अनूप चौधरी को गिरफ्तार किया। उसने हैदराबाद की कंपनी को 250 करोड़ रुपये का लोन कराने का झांसा देकर छह करोड़ रुपये ठगे। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि जालसाज अनूप चौधरी गजरौला में चिटफंड कंपनी चलाता था। जिसका कार्यालय खाद गुर्जर रोड पर था। अनूप चौधरी कंपनी का चेयरमैन था। लखनऊ निवासी ज्ञानेंद्र पाठक, अर्चना पाठक, प्रबल कौशिक, आशुतोष चतुर्वेदी, विकास नाथ त्रिपाठी, सुरेश, शिवाकांत त्रिपाठी, दिल्ली निवासी मनीष कौशल व अमरोहा के आशीष सिंह के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रिपोर्ट कंपनी के अभिकर्ताओं ने दर्ज कराई थी। कंपनी के अधिकारियों ने गजरौला क्षेत्र में तीन करोड़ 42 लाख रुपये ठगे थे। जालसाज की गिरफ्तारी के बाद गजरौला पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला कि उसके खिलाफ कानपुर, एटा सहित प्रदेश के कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी के आरोपियों का बी वारंट लेने रवाना हुईं दो टीम

गजरौला। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया जालसाज अनूप चौधरी मूलरूप से अयोध्या का रहने वाला है। जबकि उसका दूसरा साथी विकास कुमार उत्तराखंड निवासी है। मगर दोनों के खिलाफ थाना गजरौला में केस दर्ज हैं। इस कारण गजरौला पुलिस को भी दोनों की तलाश थी। दोनों के गिरफ्तार हो जाने के कारण गजरौला पुलिस का काम आसान हो गया है। अब उनको बी वारंट के जरिए अमरोहा जिले की अदालत में लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को गजरौला थाने से दो टीम रवाना हो गईं। जिसमें एक टीम अयोध्या गई तो दूसरी ने उत्तराखंड के लिए रवानगी कराई। थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने टीम जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed