{"_id":"653ac4705b4d2766fb0d6105","slug":"case-registered-against-ten-people-including-husband-for-dowry-death-in-womans-death-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-7567-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: हसनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत दस लोगों पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: हसनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत दस लोगों पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज
Fri, 27 Oct 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:26 AM IST
सार
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पति समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हसनपुर महिला की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी हाजी अली हसन ने 2017 में अपनी बेटी रुखसाना की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कलां निवासी नजाकत के साथ की थी।
विज्ञापन
बुधवार को 33 वर्षीय रुखसाना की संदिग्ध परिस्थितियों में घर ही मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। मृतका के भाई नवी हसन की तहरीर पर पुलिस ने पति नजाकत, रिफाकत, रियासत, मुक्तरी, सराफत, नफीसा, सायरा, इशरत, मुशर्रत और मुन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मृतका के भाई नवी हसन का कहना है कि आरोपी पति को पुलिस ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दस लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोई आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन