Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed in ADM court in 12 cases including expired goods

Amroha News: एक्सपायरी सामान समेत 12 मामलों में एडीएम कोर्ट में वाद दायर

Tue, 05 May 2026 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 05 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed in ADM court in 12 cases including expired goods
अमरोहा। एक्सपायरी सामान समेत नौ मामलों में खाद्य विभाग ने एडीएम कोर्ट में और पनीर के मामले में चार लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन

ढकिया चमन में 23 अप्रैल को खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक्सपायरी खाद्य पदार्थ पकड़े थे। उस समय कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मिठाई, नमकीन और नकली खाद्य सामग्री बरामद की गई। जांच में सामने आया कि एक्सपायरी हो चुके उत्पादों को दोबारा बड़ी-बड़ी पेटियों में पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। आरोपी मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, बदायूं और रामपुर के ग्रामीण इलाकों के दुकानदारों को बेचते थे। चिप्स के करीब दस हजार पैकेट, नूडल्स 200 पेटी,मूंगलफली नमकीन 1200 पैकेट, काजू बर्फी 400 पैकेट, मूंगदाल नमकीन 2500 पैकेट,रस्क करीब 400 पैकेट, पारदर्शी पालिथीन में नमकीन करीब 100 किलोग्राम मिली।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को खाद्य पदार्थ मालिक कलीम पुत्र छंगा के खिलाफ वाद दायर किया है। इनके अलावा पहले सोहनपापड़ी में इरशाद के खिलाफ दो, छेना और रसगुल्ला में एक,मूंगफली दाना और छुआरा में दो, पतेई खालसा में पेड़ा और बफीर् के एक-एक मामलों में एडीएम कोर्ट में वाद दायर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पनीर के मामले में वसीयत अली, रितिक कुमार और धर्मेंद्र, सोहनपापड़ी में शिवा पंवार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed