{"_id":"627ac7272b1445318f6812aa","slug":"case-filed-for-triple-talaq-on-husband-and-rape-on-brother-in-law-jpnagar-news-mbd427596366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर तीन तलाक और जेठ पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर तीन तलाक और जेठ पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली(अमरोहा)। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी गांव के ही युवक के साथ 5 अप्रैल 2015 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद सही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की गई। पति अप्राकृतिक संबंध बनाता था। आरोप है कि 19 दिसंबर 2020 को विवाहिता अपने कमरे में थी, तभी जेठ कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। विवाहिता ने इसकी शिकायत अपने पति से की, तो उसने उल्टा विवाहिता के साथ मारपीट की। इस मामले में कई बार पंचायतें हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में थी। 4 जनवरी 2022 को पति अपने परिजनों के साथ मायके में आ आया और विवाहिता के साथ मारपीट करने लगा। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। विवाहिता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मामले में पति और जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।