फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against someone who married a girl of another class by hiding religion as a fake policeman

फर्जी पुलिसकर्मी बन धर्म छिपाकर दूसरे वर्ग की युवती से शादी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against someone who married a girl of another class by hiding religion as a fake policeman
फर्जी पुलिसकर्मी बन कर और धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने का आरोपी युवक फंस गया है। थाना पुलिस ने उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध 3 अधिनियम 2021 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध 5 (1) अधिनियम 2021, शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने, धोखाधड़ी कर अपने को पुलिस वाला बताकर रुपये हड़पने की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

गजरौला के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा था कि सात महीने पूर्व उसकी मुलाकात फोन पर एक युवक से हुई थी।जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। फर्जी पुलिसकर्मी ने अमरोहा क्राइम ब्रांच में तैनाती की बात कही थी। इसके बाद 18 फरवरी-22 को उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया था। पीड़िता का आरोप है कि दो महीने पूर्व एसओ क्राइम ब्रांच में प्रमोशन होने की बात कह दो लाख रुपये हड़प लिए थे। 30 अप्रैल को आरोपी पीड़िता के घर आया। यहां टैक्सी लाने व गांव के खर्च के बहाने एक लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

शाम को साढ़े चार बजे फोन करने पर आरोपी ने कहा था कि वह उसे छोड़ आया है। उसने खुद का नाम नईम अहमद निवासी जाटों वाला अंबरपुर थाना रजबपुर बताया। पीछा नहीं करने को कहा था। धमकी दी थी कि पीछा करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराने की मांग की थी। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने बुधवार को नईम अहमद पुत्र नन्हे जाटों वाला अंबरपुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध 3 अधिनियम 2021 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध 5 (1) अधिनियम 2021, शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने, धोखाधड़ी कर अपने को पुलिस वाला बताकर रुपये हड़पने , पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed