{"_id":"63af3af001314623f06990e5","slug":"case-filed-against-six-including-two-women-in-fetal-sex-test-case-hasanpur-news-mbd4520410106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
भ्रूण लिंग परीक्षण पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज की है।
हापुड़ जनपद में प्रीकनसेप्शन एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक टीम(पीसीपीएनडीटी) के प्रभारी डॉक्टर दिनेश खत्री के नेतृत्व में संभल मार्ग पर अब्दुल्ला कॉलोनी में बंद पड़े घर में भ्रूण लिंग परीक्षण होते हुए पकड़ा था। मौके से छोटी अल्ट्रासाउंड मशीन, इन्वर्टर बैटरी बरामद किए गए थे। डॉ. दिनेश खत्री के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हरियाणा के सोहना निवासी एक गर्भवती महिला हापुड़ शहर में एक स्थान पर भ्रूण लिंग की जांच कराने के लिए आ रही थी, लेकिन महिला ने हापुड़ में भ्रूण लिंग परीक्षण नहीं कराया था। सतर्क हुई टीम ने महिला का पीछा किया था। इसके बाद मौके से आरोपियों को पकड़ा गया था। महिला ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए उसने 15000 दिए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि अमरोहा के पीसीपीएनडीटी टीम के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह की तहरीर पर हापुड़ जनपद के गांव हरनाथपुर निवासी नरेश, हापुड़ के गांव सबली निवासी राहुल, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला अहमद यार खां निवासी तिलकराज, हरियाणा के सोहना निवासी सतीश, उसकी गर्भवती पत्नी मीना व आशा बहू हापुड़ के गांव दादरी निवासी अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गर्भवती महिला को नोटिस दिया गया है, जबकि अन्य सभी आरोपियों को चालान कर दिया है।
अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वामी का नाम कार्रवाई से रखा दूर
नगर की अब्दुल्ला कॉलोनी में जिस समय भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़ा गया था। तब पकड़े गए एक आरोपी ने हसनपुर के ही एक अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वामी का नाम लिया था, लेकिन विभाग द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उस अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वामी का नाम शामिल नहीं है। इसके लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।