फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against seven people for dowry harassment and assault

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट में सात लोगों पर मुकदमा

Sat, 09 Aug 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people for dowry harassment and assault
डिडौली। दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र निवासी किसान की बेटी की शादी संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र निवासी युवक से 10 नवंबर 2024 को हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बोलेरो की मांग करते हैं। 15 मई 2025 को ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की। विवाहिता तीन महीने की गर्भवती है। 20 मई 2025 को विवाहिता मायके आ गई थी। इस बीच ससुराल वाले मायके स्थित उसके घर में घुस आए और मारपीट की। घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

ससुराल वाले विवाहिता के पति की दूसरी शादी करने की धमकी देते हैं। तीन जून 2025 को विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता कर दिया और 23 जून को विवाहिता ससुराल चली गई। विवाहिता का आरोप है कि 1 जुलाई की सुबह ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। सूचना पर विवाहिता के माता-पिता उसके घर पहुंचे तो आरोपियों ने कमरे में बंद कर उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed