फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against seven including husband in dowry harassment

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven including husband in dowry harassment
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। मामले में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमद नगर में दिवंगत गामा का परिवार रहता है। उनकी बेटी अमन की शादी 12 अप्रैल 2021 को मोहल्ला रफातपूरा के रहने वाले अब्दुल रहमान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। 23 दिसंबर को पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अमन के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोप में पति अब्दुल रहमान, ननदोई आमिर, जेठ फैजान, देवर जैद, मानू, खालिद, मुनव्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed