{"_id":"690fae2a07051ba8d20648ab","slug":"case-filed-against-24-named-and-60-unidentified-persons-for-blocking-the-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-151138-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जाम लगाने में 24 नामजद 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जाम लगाने में 24 नामजद 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Sun, 09 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
गजराैला। गांव चौबारा निवासी आकाश कुमार का शव थाने के सामने बदायूं-बिल्सी मार्ग पर रखकर जाम लगाने में पुलिस ने पुलिस ने 24 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी पर पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से जाम लगाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए हंगामा करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को वह नगर में गश्त कर थाने लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि थाने के गेट सामने चौबारा गांव के लोगों ने गांव के ही आकाश कुमार का शव बदायूं-बिल्सी मार्ग पर रखकर जाम लगा रखा हैै और हंगामा कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस अफसरों के समझाने व रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहने पर भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला था जिससे जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली वाहन भी फंस गए थे।
साथ ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जोगेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से जाम लगाया। जाम लगा रहे लोगों का कृत्य 221, 132, 126(2), 191(2) 285 बीएनएस व धारा 8 बी राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की हद को पहुंचाता है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि जाम लगा रहे लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह लोग किए गए नामजद
थाने के सामने जाम लगाने में पुलिस ने रचित उर्फ पाशा, शेट्टी उर्फ प्रदीप, रिंकू, प्रदीप, ओमपाल पुत्र बुद्धू, निपेंद्र, अखिलेश, गिरीश, सतीश, अंकित पुत्र सतवीर, बिट्टू, साजिद, दीपक, संदीप, कुंवरपाल, ओमपाल पुत्र कृपाल, सुनील, रोहित, पंकज पुत्र कलुवा, गुड्डू, संजीव, कमल, अंकित पुत्र रमेश, पंकज पुत्र श्यौराज के खिलाफ नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें पंकज पुत्र रमेश पाल निवासी है, जबकि अन्य सभी आरोपी चौबारा गांव के रहने वाले हैं।