{"_id":"637130d1e0dd4326ad17ddc6","slug":"case-against-unknown-driver-in-case-of-death-of-three-innova-riders-gajraula-news-mbd4472262190","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा सवार तीन की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा सवार तीन की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस
विज्ञापन
इनोवा सवार बुलंदशहर के दंपती समेत तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमा शोएब खान के दामाद सऊद आलम की तहरीर पर गजरौला थाने में दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।
बुलंदशहर के कस्बा बुगरासी के मोहल्ला कोट निवासी 75 वर्षीय शोएब खान के दामाद सऊद आलम मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बारादरी मोहल्ले में रहते हैं। शनिवार की शाम शाम शोएब खान और उनकी पत्नी अफरोज बेगम इनोवा में सवार होकर मुरादाबाद मुशायरे में शामिल होने जा रहे थे। इनोवा को उनका धेवता संभल के सिरसी निवासी अरहम चला रहा था। गजरौला में चौपला से निकलते ही इनोवा हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में शोएब खान, उनकी पत्नी अफरोज बेगम और धेवता अरहम की मौत हो गई थी।
शनिवार देर रात शोएब खान के दामाद सऊद आलम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजन ले गए। शोएब खान के दामाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चला कर टक्कर मार देने, जिससे तीन लोगों की मौत हो जाने का केस दर्ज किया है। अज्ञात वाहन का नंबर मिल गया है जिससे वाहन और आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।