फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against four including husband for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार के विरुद्ध मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case against four including husband for dowry harassment
दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता ने कोर्ट के आदेश से शुक्रवार की रात महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने बताया कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने हुए ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं की। इसके चलते उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के पति सहित परिवार के चार लोगों को नामजद कर थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गनौरा गांव निवासी सोनम की शादी 15 फरवरी 2019 को बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के सिंधा गोयली गांव निवासी रवि कुमार के साथ हुई थी। फिलहाल रवि कुमार हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के छोटी शिमला स्थित गुरुद्वारा के सामने रहता है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए सोनम को प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता के अनुसार ससुराल वाले उस पर दहेज में तीन लाख रुपये के साथ कार लाने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर ससुराल पक्ष उसे एक अक्तूबर 2021 को मारपीट कर घर से निकाल दिए। इस दौरान वह मायके आकर रहने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया। लेकिन बाद में 14 अक्तूबर 2021 को पति रवि कुमार, सास बाला देवी, जेठ जितेंद्र और बिचौलिया सुनील कुमार उसके मायके पहुंचकर दहेज की मांग किए। जब लोगों की भीड़ जमा होने लगी, इस दौरान सभी लोग फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई की। लिहाजा उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में मामले की रिपोर्ट महिला थाना प्रभारी निधि तोमर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति रवि कुमार, सास बाला देवी, जेठ जितेंद्र और बिचौलिया सुनील कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कीकर ली है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed