फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against four including engineer husband, Dr. father-in-law

Amroha News: दहेज और तीन तलाक में इंजीनियर पति, डॉ. ससुर समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Case against four including engineer husband, Dr. father-in-law
अमरोहा। दहेज लाने का विरोध करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। अमेरिका में रह रहे इंजीनियर पति ने फोन पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। मामले में इंजीनियर पति, डॉक्टर ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला पीरजादा में रहने वाली शरमीन खान की शादी 11 अक्तूबर 2022 को अमरोहा के मोहल्ला चाहगौरी निवासी मंसूर अजीम सिद्दीकी के साथ हुई थी। मंसूर अजीम सिद्दीकी अमेरिका में इंजीनियर है। उनके पिता खुर्शीद अहमद वरिष्ठ डॉक्टर हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले शरमीन खान को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शादी के आठ दिन बाद ही परिजनों ने शरमीन खान के ससुराल वालों को 10 लाख रुपये नगद दिए थे। इसके बाद मंसूर अजीम सिद्दीकी अमेरिका चले गए। आरोप है कि मंसूर अजीम सिद्दीकी ने शरमीन खान को अमेरिका इस शर्त पर बुलाया कि उसके पिता अमेरिका में कार और फर्नीचर खरीदने के लिए रुपये भेजेंगे।
विज्ञापन

लेकिन विवाहिता के पिता किन्ही कारणों से रुपये नहीं भेज सके। तभी मंसूर ने शरमीन खान को अमेरिका में ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही अमेरिका पुलिस घर पहुंच गई और मंसूर अजीम सिद्दीकी के खिलाफ 8 मार्च 2023 को रोकविल स्टेट ऑफ मैरीलैंड अमेरिका में डोमेस्टिक वाइलेंस के अपराध में रिपोर्ट दर्ज हुई। बाद में अमेरिका पुलिस ने इंजीनियर मंसूर अजीम सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। लोगों के कहने पर शरमीन के पिता ने ही मंसूर की जमानत जमानत कराई और ढाई लाख रुपये अपार्टमेंट दिलाने में खर्च किया। आरोप है कि जेल से आने के बाद मंसूर ने माफी मांगी और मुकदमे की पैरवी को वकील करने के लिए 4.50 लाख रुपये लिए। बाद में मुकदमे की पहली तारीख पर शरमीन खान ने मुकदमे में गवाही देने से इनकार कर दिया। जिसके चलते मुकदमे की कार्रवाई समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा खत्म होते ही मंसूर अजीम सिद्दीकी का व्यवहार बदल गया और अमेरिका में घर दिलाने की मांग करने लगे। इतना ही नहीं विवाहित शरमीन खान को साथ रखने से इनकार कर दिया। तलाक देने की धमकी दी। 21 में 2023 को मंसूर अजीम सिद्दीकी ने कुछ दिन बाद भारत आने की बात कह कर धोखे से शरमीन खान को घर भेज दिया। 15 दिसंबर 2023 को शरमीन खान के मामा परवेज सिद्दीकी व फराज सिद्दीकी ने फोन पर बुलाने के लिए बात की तो मंसूर अजीम सिद्दीकी ने दहेज में घर नहीं मिलने की बात कहते हुए फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता शरमीन खान की शिकायत पर उसके पति मंसूर अजीम सिद्दीकी, ससुर डॉ. खुर्शीद अहमद व सास विकार फातमा और नंद शीबा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed