फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against doctor and staff in case of death of mother and child

जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case against doctor and staff in case of death of mother and child
जोया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में गॉड ब्लेस हॉस्पिटल के डॉक्टर व अन्य स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर मझरा (आंबेडकर नगर) में किसान विजयपाल सिंह का परिवार होता है। उनकी पत्नी शिवानी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे 14 अक्तूबर कि रात करीब नौ बजे जोया में संभल रोड स्थित गॉड ब्लेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि 18 अक्तूबर को डॉक्टरों ने शिवानी का ऑपरेशन किया था। जिसके दो दिन बाद ही नवजात की मौत हो गई। जबकि हॉस्पिटल के डॉक्टर ने मेरठ में भाग्यश्री हॉस्पिटल को अपना बताकर शिवानी को वहां के लिए रेफर कर दिया लेकिन अगले ही दिन 23 अक्तूबर को भाग्यश्री अस्पताल के डॉक्टरों ने शिवानी को गॉड ब्लेस हॉस्पिटल के लिए भेज दिया। रास्ते में शिवानी की मौत हो गई। परिजनों ने गॉड ब्लेस हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ पर जानबूझकर गलत ऑपरेशन कर शिवानी और उसकी नवजात बेटी की हत्या करने आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गलत ऑपरेशन करने की वजह से जच्चा और बच्चा की दोनों की मौत हुई है। पीड़ित किसान विजयपाल सिंह की तहरीर पुलिस ने गॉड ब्लेस हॉस्पिटल के डॉक्टर अराफात और अन्य स्टॉप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह पहले हुई थी शिवानी की शादी
शिवानी का मायका असमोली थाना क्षेत्र के गांव खाससपुर का है। 23 जनवरी को शिवानी की शादी विजयपाल के साथ हुई थी। परिजनों ने कहना है कि शिवानी की डिलीवरी नॉर्मल हो सकती थी लेकिन डॉक्टर ने मनमानी तरीके से बड़ा ऑपरेशन किया और बड़ी लापरवाही बरती। जिस कारण शिवानी और उसकी बेटी की मौत हो गई।

मेरा हास्पिटल रजिस्टर्ड है। हमारे यहां पर ऑपरेशन किया गया था। बुखार होने के कारण मरीज को मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ में पांच दिन से इलाज चल रहा था। परिजनों ने अपनी इच्छा से छुट्टी करा ली। उसके बाद मरीज की मौत हुई है। इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। डॉ. अराफात, संचालक, गॉड ब्लेस हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed