{"_id":"6206b9ef6116930f987ba366","slug":"carpenter-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-gajraula-news-mbd41863644","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कारपेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कारपेंटर की मौत
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ कर डालियां काट रहे कारपेंटर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। पेड़ हाईटेंशन लाइन के निकट है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कारपेंटर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर निवासी 42 वर्षीय शौकीन पुत्र अनवार कारपेंटर थे। वह गजरौला में काम करते थे, लेकिन गांव में भी उनकी दुकान है। शुक्रवार की सुबह वह अपनी दुकान पर बैठे थे। परिजनों ने बताया कि गांव में एक धार्मिक स्थल पर पीपल का पेड़ है। जिसके बराबर से बिजली की 37 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। वह पेड़ पर चढ़कर डालियां छांट रहे थे। उस समय बिजली आ रही थी। डालियां काटते समय करंट की चपेट में आ जाने के कारण झुलस गया। जिससे खलबली मच गई। गांव के लोग दौड़ पड़े। आनन फानन नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया।
इसके बावजूद परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां भी मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कारपेंटर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कारपेंटर की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कारपेंटर की मौत की खबर सुन गांव के लोग और रिश्तेदार सीएचसी में इकट्ठा हो गए। परिचित भी पहुंच गए। हर कोई यही पूछ रहा था कि कारपेंटर बिजली लाइन की चपेट में कैसे आया। कई का कहना था कि कारपेंटर बेहद होशियार और तेज तर्रार थे। वह खुद पेड़ पर नहीं चढ़ सकते। किसी ने उनको चढ़ाया है। इसके अलावा कुछ लोग कह रहे थे कि समय बड़ा बलवान है। मौत अपने आप खींच कर ले आई।