फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car riders entered the house and opened fire, angry villagers pelted stones

Amroha News: कार सवारों ने घर में घुसकर की फायरिंग, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

Sun, 01 Dec 2024 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Car riders entered the house and opened fire, angry villagers pelted stones
पथराव मेंक्षतिग्रस्त कार। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : ग्रामीण
कैलसा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव झनकपुरी में दो कारों में सवार होकर आए आठ लोग एक घर में घुसकर तमंचे से फायरिंग करने लगे। आरोपियों ने घर के लोगों से मारपीट भी की। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने छतों से कारों पर पथराव शुरू कर दिया।आरोपियों को घेर लिया। हालांकि, आरोपी कार छोड़कर भाग गए। विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में आठ लाेगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह घटना शनिवार रात 12 बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव झनकपुरी की है। गांव निवासी मोहित कुमार के चचेरे भाई हिमांशु का क्षेत्र की ही गांव सिहाली नारायण निवासी अंकित से विवाद चला रहा है। कई बार उन्होंने हमले का प्रयास भी किया। शनिवार रात हिमांशु और उनका परिवार घर में ही मौजूद था। तभी अंकित और उसके कुछ साथी दो कारों में सवार होकर उनके घर पर पहुंचे। जबरन घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। तमंचे से फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच परिवार के अन्य लोगों और ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर बचाव में पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही आरोपियों ने कार में सवार होने का प्रयास किया और फायरिंग भी की, लेकिन खुद को घिरा देख वह दोनों कारों को छोड़कर भाग गए। पथराव में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों कारों को भी कब्जे में ले लिया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मोहित की तहरीर पर अंकित, गांव भटपुरा निवासी सुशील भाटी, सिरसाठाठ निवासी हिमांशु, गांव बिकनी निवासी पुष्पेंद्र, गांव सिहाली नारायण निवासी कोशिंद्र व सिद्धार्थ और गांव नगलिया निवासी अंकज व विक्की के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed