{"_id":"681a7381d14b5aeb4604b25e","slug":"car-ran-over-a-couple-riding-a-bike-wife-died-husband-is-serious-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139425-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति गंभीर
Wed, 07 May 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 07 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मुरादाबाद निवासी दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी सतेंद्री देवी (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पति सतेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। मामले में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सत्येंद्र सिंह मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के जमनिया के रहने वाले हैं। सोमवार दोपहर वह अपनी पत्नी सतेंद्री देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गजरौला थानाक्षेत्र के गांव कुमराला में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी बाइक नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में इब्राहिमपुर गांव के सामने पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सत्येंद्री देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि सतेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस में ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सतेंद्री देवी को मृत घोषित कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, मामले में घायल सत्येंद्र सिंह की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।