{"_id":"614cd2b68ebc3e097d7e1a25","slug":"car-rammed-into-a-truck-parked-on-the-highway-je-of-electricity-department-died-gajraula-news-mbd4037305151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, बिजली विभाग के जेई की मौत, माता-पिता समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, बिजली विभाग के जेई की मौत, माता-पिता समेत तीन घायल
विज्ञापन
अमरोहा जनपद के गजरौला में हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार।
- फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर बुधवार देर रात खड़े ट्रक में कार घुस जाने से कार सवार बिजली विभाग के जेई की मौत हो गई जबकि जेई के माता-पिता और चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चालक व जेई के पिता को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जेई का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के लालकुआं थाना क्षेत्र के नाथुपुरा निवासी श्याम दत्त पंत की पत्नी आशा बीमार चल रही हैं। दिल्ली अस्पताल उनका इलाज चल रहा है। जिसकी वजह से परिजन हर महीने उनको दिल्ली अस्पताल दिखाने ले जाते हैं। बुधवार की रात श्याम दत्त पंत बेटे गिरजेश पंत (45) के साथ कार से आशा पंत को दिल्ली ले जा रहे थे। मोहल्ले का ही निवासी कार को चालक राजू चला रहा था। गिरजेश पंत बिजली विभाग का जेई है और हल्द्वानी में तैनात है। रात तकरीबन ढाई बजे गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर सीओ ऑफिस के सामने कार खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक में घुस गई। कार सवार जेई गिरजेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक राजू, मां आशा पंत और पिता श्याम दत्त पंत घायल हो गए।
हादसे की सूचना पाकर चौपला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से चालक राजू व जेई के पिता श्याम दत्त पंत को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेई की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि कार ट्रक में घुसने से कार सवार जेई की मौत और तीन लोग घायल होने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार व ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
कार को काटकर निकाले गए अंदर फंसे घायल
गजरौला। हाईवे पर कार ट्रक में घुस जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे की खबर लगते ही आस पास के लोग दौड़ पड़े थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई थी। कार में सवार लोग अंदर फंसे हुए थे। पुलिस ने छेनी, हथौड़े आदि उपकरण मंगाकर कार को काटकर अंदर फंसे घायलों बाहर निकाला। इस बीच पड़ोसी लोगों ने भी पुलिस की खासी मदद की। संवाद