Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car parking built on developed municipal land

Amroha News: पालिका की विकसित भूमि पर बनी कार पार्किंग

Sun, 19 Nov 2023 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 19 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Car parking built on developed municipal land
मंडी धनौरा। सरकारी भूमि व संपत्ति का कितना दुरुपयोग किया जा सकता है। इसका उदाहरण है कि आनंद सरोवर के ठीक सामने बने बूढ़े बाबू के मठ की भूमि पर बनी अवैध पार्किंग। पालिका की भूमि पर लोगों ने कार पार्किंग बना ली है। इस वजह से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति से अवगत होते हुए भी पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले बोर्ड के कार्यकाल में आनंद सरोवर के सामने बूढ़े बाबू के मठ व आसपास का पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण कराया गया था। वहां लोगों के बैठने के लिए बेंच व आकर्षक टाइल्स भी लगाई गई थी। बूढ़े बाबू के मठ के आसपास विकसित किए गए स्थान की सुंदरता देखते ही बनती थी। कुछ दिन बाद यहां तमाम लोगों ने इसे कार पार्किंग बना लिया। दिन भर यहां एक दर्जन कार व भार वाहन खड़े रहते हैं। यही नहीं शाम को यहां जुआरियों का अड्डा भी बन जाता है। इस वार्ड के लोग इसकी शिकायत पालिका प्रशासन में कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अधिशासी अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण उनसे वार्ता नहीं हो पाई। वही दूसरी ओर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। अधिशासी अधिकारी को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed