{"_id":"604521c98ebc3ed91322240f","slug":"car-driver-died-in-accident-gajraula-news-mbd3821285142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से कार लेकर आए चालक की गजरौला में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला से कार लेकर आए चालक की गजरौला में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। अंबाला से कार लेकर आए ट्रेवल्स एजेंसी के चालक की यहां सड़क पर टहलते हुए अचानक मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत का कारण हार्टअटैक मानकर चल रही है।
रविवार की सुबह लगभग नौ बजे हाईवे किनारे बसंत होटल में ठहरा जस्सी उर्फ जसवीर (34) पुत्र रामलाल निवासी अंबाला कैंट (हरियाणा) होटल के बाहर किसी के मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था। अचानक ही नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान उसके फोन पर इंजीनियर संत लाल का फोन आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और सड़क किनारे पड़े जस्सी को उठाकर सामने ही स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। इसके बाद उसे सीएचसी लाया गया। यहां केंद्र अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार भी आ गए। सीएचसी में मौजूद इंजीनियर संत लाल ने बताया कि उनकी टीम यहां तेवा एपीआई लिमिटेड में किसी प्रोजक्ट के संबंध में आई हुई है। शनिवार को जस्सी एक अन्य इंजीनियर को कार में अंबाला से लेकर आया था। वह भी होटल में ही ठहरा हुआ था। सुबह लगभग नौ बजे नाश्ते के लिए नहीं आने पर उन्होंने ही उसे फोन किया तो लोगों से जानकारी हुई कि वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया उसे हार्ट अटैक आना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।