फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car damaged on Brajghat bridge, National Highway jam

ब्रजघाट पुल पर खराब हुई कार, नेशनल हाईवे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car damaged on Brajghat bridge, National Highway jam
गजरौला में हाइवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। ब्रजघाट गंगा पुल पर कार खराब हो जाने के कारण हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की चपेट में आए हाईवे पर वाहन रेंग रेंग कर आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस कर्मी मौके से नदारद रहे, जो जाम लगने का मुख्य कारण बना। लगभग तीन घंटे तक राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

रविवार की शाम पांच बजे ब्रजघाट गंगा पुल पर एक कार खराब हो गई। जिसकी वजह से मार्ग अवरुद्ध हो गया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। छोटे और बड़े सभी वाहन जाम में फंस गए। दो पहिया वाहन व कार सवारों द्वारा जल्दी निकलने के चक्कर में जाम और लंबा हो गया। कई जगह पैदल निकलने को भी रास्ता नहीं बचा। जाम में फंसे वाहन रेंग रेंग कर गंतव्य की तरफ बढ़े। राहगीरों ने बताया कि हाईवे घंटों जाम की चपेट में रहा, लेकिन ब्रजघाट चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई नहीं दिया। जिसकी वजह से वाहनों के पहिए थम गए और वह जाम में फंसते चले गए। चौपला तक वाहनों का जाम लगा रहा। जिसे संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पुल पर कार खराब हो गई थी। जिसकी वजह से जाम लगा है। इसके अलावा भैया दूज के बाद बहनें अपने घर लौट रही हैं। जिसकी वजह से भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed