{"_id":"63446a8bdaa43404bb3a86ce","slug":"car-collided-with-two-friends-riding-a-bike-one-died-jpnagar-news-mbd4439531133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

जोया (अमरोहा)। हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। वहीं कार को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
ये हादसा रविवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ। क्षेत्र के गांव जोई में बाबू (36)का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी कलसुम के अलावा दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक बाबू रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार की रात करीब 9:30 बजे बाबू अपने दोस्त अंसार के साथ बाइक पर सवार होकर संभल चौराहे पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक टीपू सुल्तान होटल के सामने पहुंची। तभी दिल्ली की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाबू और अंसार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बाबू की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अंसार का इलाज जोया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बाबू की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।