{"_id":"6253aeec963c3c5f60008a86","slug":"car-caught-fire-on-highway-in-gajraula-of-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: गजरौला में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: गजरौला में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 11 Apr 2022 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हाईवे पर मोहम्मदाबाद के पास स्कोडा कार आग का गोला बन गई। बरेली जा रहे दिल्ली निवासी कार चालक ने कूद कर जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार में आग शार्ट सर्किट से लगी थी। दमकलकर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि दिल्ली नांगलोई के त्यागी विहार निवासी प्रदीप शर्मा रविवार की रात 11 बजे अपनी स्कोडा कार से बरेली जा रहे थे। वह हाईवे पर मोहम्मदाबाद के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान कार में शार्ट सर्किट से आग लगती देख आनन फानन उन्होंने आपातकाल ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया और नीचे कूद गए।
उन्होंने आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। कार में आग लगने पर चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में दमकलकर्मियों के साथ फायर स्टेशन अधिकारी रतन सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने कार में लग रही आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। फायर स्टेशन अधिकारी रतन सिंह का कहना है कि आग की घटना सामने आई थी। कार जल गई है। कार सवार सुरक्षित है। वह आग लगते ही कूद गया था।