फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car-bike collision on highway; Royal Enfield agency employee killed.

Amroha News: हाईवे पर कार-बाइक की टक्कर, रॉयल एनफील्ड एजेंसी के कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Car-bike collision on highway; Royal Enfield agency employee killed.
रजबपुर(अमरोहा)। हाईवे वनवे के चलते फॉर्च्यूनर और बाइक की टक्कर में रजबपुर के झनकपुरी निवासी बुद्ध उर्फ सतेंद्र सिंह (36) की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम के हालात बने गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे वेंक्टेश्वर चौकी क्षेत्र में आकांक्षा कार एजेंसी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गजरौला से मुरादाबाद की ओर जा रही एक फॉर्च्यूनर कार की सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। बाइक रजबपुर से गजरौला की ओर जा रही थी। हादसे में बाइक सवार रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव झनकपुरी निवासी बुद्ध उर्फ सतेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह गजरौला स्थित रॉयल एनफील्ड एजेंसी में कार्यरत थे। बाइक पर सवार उनके साथी आरिफ निवासी रजबपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके एयरबैग भी खुल गए। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर के पीछे चल रही एक अन्य कार भी उससे जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और दो बेटे व एक बेटी है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed