फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car and three divorces given to married woman for one lakh rupees

कार और एक लाख रुपये के लिए विवाहिता को घर से निकला, तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Car and three divorces given to married woman for one lakh rupees
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज में कार और एक लाख रुपये के लिए विवाहिता मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में मायके में आकर विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थानाक्षेत्र के मिलक बकैना गांव निवासी इकबाल हुसैन की बेटी जहरा की शादी 20 जनवरी 2016 को मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर के गांव मिलक मुदान निवासी मोहम्मद अली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके वालों ने काफी सामान दिया था। लेकिन ससुराल वाले उससे खुश नहीं थे। वह एक लाख रुपये और कार की डिमांड करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। कई बार रिश्तेदारों के बीच पंचायत कर और समझौता कराया था। बावजूद इसे ससुराल वालों को रवैया नहीं सुधरा। बाद में मांग पूरी न करने पर जहरा को दो बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। फिलहाल वह मायके में पिता के घर रह रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बीती 22 जून 2020 को पति मोहम्मद अली अपन अन्य परिजनों के साथ उसके मायके आ गया। यहां दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने लगा। तभी पति मोहम्मद अली ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजेश कुुमार ने बताया कि प्रकरण में पति मोहम्मद अली, अली हसन, शाहिदा व हफीजन के खिलाफ तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed