फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car and school bus collide in fog, 8 injured including 4 children

Amroha News: कोहरे में कार और स्कूल बस में टक्कर, 4 बच्चों समेत 8 घायल

Wed, 18 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Car and school bus collide in fog, 8 injured including 4 children
हसनपुर में सड़क हादसे के बाद सहमे बच्चे। संवाद - फोटो : संवाद
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

हसनपुर-गजरौला मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे में स्कूल बस और कार में टक्कर हो गई। इस बीच एक यूनिवर्सिटी बस व कार भी इनसे टकरा गई। हादसे में स्कूल बस चालक, बस में सवार चार बच्चे और कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। चंदौसी निवासी कार सवार मेरठ दवा लेने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस के चालक अकरम और कार सवारों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, हादसे के दौरान मार्ग पर जाम लग गया। करीब 20 मिनट वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
मंगलवार सुबह सिहाली जागीर स्थित लिटिल चिल्ड्रन एकेडमी की बस बच्चों को लेने आगापुर जा रही थी। बस में पहले से ही 17 बच्चे सवार थे। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के पास कोहरे के कारण सामने से आ रही कार और स्कूल बस में टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार मछरई निवासी बच्चे रिफा, अलीशा, आरान और सुभान और बस चालक अकरम घायल हो गए। बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, संभल के चंदौसी निवासी कार सवार अमरजीत सिंह सिरोही, उनकी पत्नी निधि और मां क्रांति भी घायल हो गए। अमरजीत सैन्य कर्मी हैं और वह परिवार के साथ दवा लेने मेरठ जा रहे थे।ॉ
विज्ञापन

बच्चों में मची चीखपुकार, जुटी ग्रामीणों की भीड़
बस और का में टक्कर लगते ही बच्चों में चीखपुखार मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने कार सवार अमरजीत सिंह, पत्नी निधि, मां क्रांति और स्कूल बस चालक अकरम को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं, घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि स्कूली बस और कार की टक्कर हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed