फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Capacity of transformers will be increased, worn out wires will be replaced.

Amroha News: ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता, बदलेंगे जर्जर तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Capacity of transformers will be increased, worn out wires will be replaced.
मंडी धनौरा। बिजली निगम गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए ट्रांसफार्मर्स की क्षमता बढ़ाएगा और जर्जर तारों को बदलेगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभागीय अधिकारियों ने 15 अप्रैल तक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि व जर्जर तारों को बदलने का लक्ष्य रखा है। हालांकि बेमौसम बारिश व तेज हवाओं की वजह से काम में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

धनौरा सब डिवीजन के अंतर्गत धनौरा देहात, मलेशिया, ढयोटी, चुचैला खुर्द, आजमपुर बिजलीघर आते हैं। गर्मियों में बिजली की मांग तेजी से बढ़ती है। बिजली विभाग मांग को पूरा करने के लिए कवायद में जुटा हुआ है। उपखंड अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में आठ में से पांच व ग्रामीण क्षेत्र में 20 में से 14 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जानी है। उन्होंने बताया कि इस पर करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। जर्जर तारों को बदलने का काम भी हो रहा है। उपखंड अधिकारी का कहना है कि गर्मी शुरू होने से पहले ही उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



फाल्ट होने पर पैनल ऑटोमेटिक आपूर्ति बंद कर देंगे
मंडी धनौरा। लाइन में फाल्ट होने पर बिजली उपकरणों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए निगम विद्युत उपकेंद्रों पर 33केबी पैनल लगा रहा है। इन पैनल के लगने से फाल्ट होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति स्वत: ही बंद हो जाएगी। एसडीओ राजन कुमार ने बताया कि तेज हवाओं व आंधी आने की स्थिति में लाइन में फाल्ट हो जाता है। इससे बिजलीघर में लगे उपकरण फुंकने का डर बना रहता है। अब सभी बिजलीघरों पर 33केवी पैनल लगाए जा रहे हैं। इन पैनल के लगने से फाल्ट होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति ऑटोमेटिक बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed