{"_id":"658f11319e7530b4390e6458","slug":"canter-driver-dies-three-injured-in-collision-between-canter-and-truck-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-11278-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैंटर व ट्रक की टक्कर में कैंटर चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैंटर व ट्रक की टक्कर में कैंटर चालक की मौत, तीन घायल
Sat, 30 Dec 2023 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर टायर भरे कैंटर एवं सब्जी लदे ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में रजबपुर क्षेत्र के गांव पीपली कला निवासी पैंतीस वर्षीय संजीव पुत्र रामलाल कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां से रेफर किया गया है। घायलों की शिनाख्त नहीं हुई है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली कला निवासी पैंतीस वर्षीय संजीव पुत्र रामलाल कैंटर चालक है। शुक्रवार की देर शाम को वह टायर लदे कैंटर लेकर गजरौला की दिशा से हसनपुर की तरफ जा रहा था। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर हसनपुर के नजदीक सामने से आ रहे सब्जी लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। हादसे में कैंटर चालक संजीव समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही संजीव की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई। उधर, हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों को सड़क से हटवाया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उनकी शिनाख्त नहीं हुई है। जबकि कैंटर चालक की मौत हो गई है। ट्रक चालक कौन यह भी नहीं पता चल सका है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।