फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Canteen worker's body found hanging in mango orchard

Amroha News: आम के बाग में फंदे पर लटकता मिला कैंटीन मजदूर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Canteen worker's body found hanging in mango orchard
गजरौला। थानाक्षेत्र के सलेमपुर गौसाई गांव निवासी सुमित (28) का शव गांव से एक किमी दूर गजरौला मार्ग पर आम के बाग में फंदे पर लटकता मिला। गले में दुपट्टे का फंदा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के तीन बेटों में मझला बेटा सुमित कुमार रजबपुर थानाक्षेत्र स्थित एक कॉलेज की कैंटीन में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार की रात किसी समय घर से निकल गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे उसका शव गांव से करीब एक किमी दूर गजरौला मार्ग पर आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पाकर इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिह व एसएसआई ब्रजेश सिह मौके पर पहुंचे। सुमित के गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि उनको ग्रामीणों से पता चला कि युवक ने घरेलू कलह में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed