{"_id":"699cbcb79dc7873f2e03c5b1","slug":"canteen-operator-shot-in-kumarala-referred-from-chc-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-158085-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैंटीन संचालक को मारी गोली, सीएचसी से रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैंटीन संचालक को मारी गोली, सीएचसी से रेफर
विज्ञापन
गजरौला। कैंटीन संचालक को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई। सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने छानबीन शुरू की। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से हायर सेेंटर रेफर कर दिया गया।
कुमराला निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला गांव में ही शराब की दुकान के बराबर में कैंटीन चलाते हैं। वह सोमवार रात करीब 9:30 बजे कैंटीन पर थे। उनका आरोप है कि उनको अचानक आए शख्स ने गाेली मार दी। जो उनकी कनपटी पर लगी। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मामले की छानबीन के लिए मौके पर जांच पड़ताल की। उधर भूपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके पर लोगों नेे फायरिंग होने की आवाज सुनने की बात कही है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि भूपेंद्र नेे पुलिस को बताया कि कई दिन पूर्व उनका किसी से विवाद हो गया था। उस पर ही गोली मारने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है।