फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Candidates' faces lit up after seeing the easy question paper

Amroha News: आसान प्रश्नपत्र देख अभ्यर्थियों के चेहरे चमके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Candidates' faces lit up after seeing the easy question paper
अमरोहा। बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को तीन केंद्रों पर शांति पूर्वक व नकलविहीन संपन्न हुई। नगर के तीन केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 2375 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 509 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जेएसएच हिंदू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अमरोहा नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज एवं कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों पालियों में 2884 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में पंजीकृत 1442 में से 1188 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी। जबकि दूसरी पाली में 1187 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली का पेपर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुआ। नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक और नकल विहीन संपन्न हुई। परीक्षार्थी को तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

------
बोले परीक्षार्थी, आसान थी परीक्षा, जताया संतोष
अमरोहा। बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर लौटे परीक्षार्थी काफी संतुष्ट नजर आए। उनका कहना था कि सभी विषयों से जुड़े सवाल आसान थे। हालांकि, रीजनिंग व अंग्रेजी के कुछ सवालों ने थोड़ी मुश्किल बढ़ाई। लेकिन, अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा अच्छी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पेपर काफी अच्छा हुआ है। अब इसका परिणाम आने की प्रतीक्षा रहेगी। सभी विषयों के सवाल आसानी से हल किए। कामर्स, जीके, रीजनिंग समेत अन्य विषय से जुड़े सवाल काफी आसान थे। -छात्र, महेश कुमार
-------
परीक्षा बहुत ही अच्छी रही। तीन घंटे की परीक्षा में 100 प्रश्नों को हल करना था। समय में सभी सवालों को हल किया। अब परिणाम आने का इंतजार रहेगा। -विवेक कुमार।
------
वैसे तो परीक्षा अच्छी रही, लेकिन जीके व रीजनिंग के सवालों ने कुछ उलझाए रखा। हालांकि, समय से सभी सवालों को हल कर दिया। परीक्षा इस बार आसान थी। -छात्रा एली।

------
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए काफी तैयारी की। तैयारी के हिसाब से परीक्षा अच्छी हुई। अंग्रेजी से जुड़े कुछ सवालों ने परेशान किया। लेकिन, ऑवर ऑल सभी सवालों को हल किया। परीक्षा परिणाम अच्छा रहने वाला है। -छात्रा, फरहाना।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed