{"_id":"672d2e19ac76be11a80f5ee5","slug":"camped-in-bulandshahr-in-search-of-miscreants-who-ran-away-after-looting-petrol-pump-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-128878-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेट्रोल पंप लूट कर भागे बदमाशों की तलाश में बुलंदशहर में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेट्रोल पंप लूट कर भागे बदमाशों की तलाश में बुलंदशहर में डाला डेरा
Fri, 08 Nov 2024 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। पेट्रोल पंप के कैशियर व सुरक्षा गार्ड से 5.5 लाख रुपये लूट कर भागे बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम ने बुलंदशहर में डेरा डाल रखा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के मुताबिक बाइक दो बदमाश रहरा थाना क्षेत्र से होकर बुलंदशहर की सीमा में दाखिल हुए हैं।
बीते सोमवार दोपहर 3.30 बजे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर जबर सिंह व सुरक्षा गार्ड सोमपाल सिंह से 5.5 लाख रुपये रखा बैग लूट लिया। दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर बदमाश ओझल हो गए थे। एक बदमाश ब्रजघाट तक डीसीएम में और गढ़मुक्तेश्वर चौपला से डग्गामार बस में सवार होकर मेरठ की तरफ भाग गया। उसके दो बाइक सवार साथी गांवों के सुनसान रास्तों से निकल कर रहरा थाना क्षेत्र में दाखिल हुए। यहां से बुलंदशहर जिले में पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी यह कह रही है कि दो बदमाश बुलंदशहर जिले में छिपे हैं। पुलिस को यह भी सुराग मिल गए हैं कि वह बुलंदशहर क्षेत्र में कहां से गए थे। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमों ने बुलंदशहर में डेरा डाल रखा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।