फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Campaign could not start immediately due to lack of light

Amroha News: फ्लड लाइट की कमी से फौरन शुरू नहीं हो सका सर्च अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Campaign could not start immediately due to lack of light
मंडी धनौरा (अमरोहा)। शनिवार शाम बिसावली के पास बाहे नदी में बहे थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी सुनील का कुछ पता नहीं लग सका है। हालांकि, एसडीआरएफ की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई, लेकिन संसाधनों के अभाव में वह सर्च अभियान नहीं चला सकी। रविवार को दिन निकलने पर अभियान शुरू हुआ, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। शाम को भी सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

गांव मलेशिया निवासी सुनील (27) पुत्र सतपाल शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बिसावली गांव के पास बाहे नदी में बह गया था। पानी में बहने से पहले वहां से निकलते समय उसके कपड़े और शरीर मिट्टी से गंदे हो गए थे। वह नदी किनारे कपड़ा धो रहा था और अचानक पांव फिसलने से वह उसमें गिर गया और तेज बहाव के साथ बह गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश भी कराई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रशासन ने रात को ही एसडीआरएफ के जवान मौके पर बुला लिए थे, लेकिन सर्चलाइट व फ्लड लाइट नहीं होने की वजह से सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। टीम रात भर अभियान नहीं चला सकी। सुबह होने पर सर्च अभियान शुरू किया गया। रविवार शाम तक टीम उसकी तलाश में लगी रही, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि सवेरे से ही एसडीआरएफ के जवान सुनील की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सुनील के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। वे उसकी सकुशल बरामदगी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article