फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Campaign continued for the second day, challan issued to 19 minors

Amroha News: दूसरे दिन भी चला अभियान, 19 नाबालिगों के काटे चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Campaign continued for the second day, challan issued to 19 minors
अमरोहा। यातायात पुलिस ने बाइक, कार, स्कूटी चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 19 नाबालिग वाहन चालकों के चालान काटे गए। भविष्य में वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन

यदि आप भी अपने घर के नाबालिग बच्चों को बाइक, स्कूटर, कार चलाने या कहीं आने-जाने को दे देते हों तो ऐसा करना बंद कर दें। अब गाड़ी मालिक को जेल भेजने वाला कानून सख्ती से लागू हो रहा है। यदि इस कानून का उल्लंघन करते पकड़े गए तो भारी जुर्माना चुकाने के साथ-साथ जेल जाने की भी नौबत आ सकती है। सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के इरादे से मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि यातायात पुलिस दो दिन से लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को 15 लोगों के चालान काटने के बाद शनिवार को पुलिस ने अमरोहा शहर, गजरौला, धनौरा, हसनपुर में 19 नाबालिगों के चालान काटे हैं। टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed