फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Called a colony, there is no electricity or water.

Amroha News: कहने को काॅलोनी, न बिजली है, न पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Called a colony, there is no electricity or water.
अमरोहा। नगर की जलीलाबाद काॅलोनी। यहां चारों ओर समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है तो गलियां खस्ताहाल हैं। जल निकासी अवरुद्ध होने से गलियों में गंदा पानी बह रहा है। दस साल पहले बसी इस काॅलोनी के लोग पालिका की अनदेखी से परेशान हैं। काॅलोनी में सफाई व्यवस्था चौपट है। ज्यादातर नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। सफाई कर्मी कभी कभार कूड़ा उठाने पहुंचते हैं। गलियों में खंभों पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। नगर पालिका की ओर से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से काॅलोनी वासी महरूम हैं। जबकि, काॅलोनी के लोग लगातार पालिका प्रशासन से अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाते रहते हैं, लेकिन उन्हें पूरा कराने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।
विज्ञापन


-----

काॅलोनी में मुख्य मार्ग से लेकर गलियां पूरी तरह टूट चुकी हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होन से यहां पानी भरा रहता है। जिससे लोग यहां आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं। पालिका को इस ओर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। - राजा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

-----
काॅलोनी की गलियों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। कुछ जगह को छोड़कर ज्यादातर खंभों पर लगी लाइटें खराब हैं। रात को आने-जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी पालिका कोई पहल नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मतीन, स्थानीय निवासी

-----

काॅलोनी में सफाई व्यवस्था ठप है। कई-कई दिनों तक सफाई कर्मी यहां नहीं पहुंचते हैं। कूड़ा लेने के लिए गाड़ी भी नहीं पहुंची। मजबूरन लोगों को खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डालना पड़ता है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण कूड़ा करकट गलियों में बिखरा रहता है। सफाई के उचित प्रबंध होने जरूरी हैं। महबूब आलम, स्थानीय निवासी।
---

घरों के बाहर नालियों में गंदगी भरी रहती है। पानी की निकासी न होने से नालियां चोक रहती हैं। समय पर नालियों की सफाई होने के साथ जल निकासी की व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। लेकिन, पालिका कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं देते। महिलाओं और बच्चों को खासी परेशानी रहती है। -हिना, स्थानीय निवासी




------

पालिका की ओर से कालोनियों में साफ-सफाई दुरूस्त रखने का प्रयास रहता है। यदि जलीलाबाद में समस्या है तो उसे दूर कराया जाएगा। सड़क और जल निकासी के लिए बजट पास होते ही उन्हें भी दुरुस्त कराया जाएगा। पालिका प्रशासन की ओर से जनता की समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास रहता है।
-डॉ. बृजेश कुमार, ईओ, नगरपालिका अमरोहा



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed