फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   By running a checking campaign, hooters were removed from 15 vehicles.

Amroha News: चेकिंग अभियान चलाकर 15 वाहनों से हूटर उतरवाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
By running a checking campaign, hooters were removed from 15 vehicles.
अमरोहा। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने जिले भर में देर शाम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 वाहनों से हूटर और सायरन उतरवाए गए। जबकि यातायात नियम तोड़ने वाले ढाई सौ वाहनों के चालान किए गए। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर दी है। जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पुलिस प्रशासन के लिए चुनाव शांतिपूर्ण करना किसी चुनौती से काम नहीं है। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। मंगलवार टीएसआई धर्मेंद्र सिंह खोखर के नेतृत्व में अमरोहा शहर के टीपी नगर चौराहा, बंबूगढ़, जोया के संभल चौराहा, गजरौला के चौपला, हसनपुर की अतरासी रोड व ब्लॉक तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हूटर और सायरन लगाकर चलने वाले लोगों पर शिकंजा कसा गया। एसपी ने बताया कि ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। चेकिंग के दौरान शराब तस्करी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। कार व अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed