फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   By becoming Aman, Adil got the girl converted to his religion

रामडोल शोभायात्रा : श्याम के रंग में रंगा अमरोहा, चहुंओर गूंजा राधे-राधे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
By becoming Aman, Adil got the girl converted to his religion
अमरोहा।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को निकाली गई उत्तर भारत की प्रमुख शोभायात्रा ‘रामडोल’ में आस्था का सैलाब देखने को मिला। दूर-दराज से आए कलाकारों ने अपनी कला से सबको मोहित कर दिया। रामडोल शोभायात्रा के चलते अमरोहा श्याम के रंग में रंगा रहा। हर जुबां पर सिर्फ राधे-राधे सुनाई दे रहा था। हर किसी पर कृष्ण भक्ति छाई हुई थी। दिल्ली, उत्तराखंड और अमरोहा से आए प्रसिद्ध बैंड बाजों की मधुर धुनों पर बजे भक्ति संगीत से शहर का वातावरण कृष्णमय हो गया। राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
श्रीधार्मिक रामडोल कमेटी की ओर से मंगलवार को रामडोल शोभायात्रा निकाली गई। शहर के रियासत वाले मंदिर पर महाआरती के साथ शोभयात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा कोट चौराहा, मुख्य बाजार, कोतवाली, बड़ा बाजार, अहमदनगर, तहसील, नौबत खाना होते हुए पनवाड़ी स्थित यादव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सबसे आगे गजराज शोभायात्रा की अगवाई कर रहे थे। इसके पीछे झांकियां और डोलों का काफिला था।
विज्ञापन

बाल गोपाल के एक से बढ़कर एक सुंदर डोलों के आगे युवा डीजे की धुनों पर झूम कर वातावरण भक्तिमय कर रहे थे। शोभायात्रा में स्थानीय झांकी और डोलों के अलावा, अन्य राज्यों की झांकियां भी शामिल हुईं। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत की संस्कृति और सभ्यता का संगम नजर पड़ रहा था। शोभायात्रा को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। साथ ही गांव देहात से भारी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा को देखने पहुंचे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं हलवा, तो कहीं पर शीतल पेय का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाआरती में जुटीं हस्तियां
अमरोहा। शोभायात्रा निकलने से पहले मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाले मंदिर में श्रीकृष्ण की महाआरती हुई। सुबह 10 बजे पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, कांग्रेस नेता सचिन चौधरी, आरके स्कूल के संरक्षक अजय टंडन, सुधांशु विश्नोई, जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसडीएम सुधीर कुमार ने राधा-कृष्ण की पूजा की। इसके बाद शोभायात्रा के डोले निकलने शुरू हुए। आरती के समय कमेटी अध्यक्ष कपिल शर्मा, अजय चतुर्वेदी, कुंवर विनीत अग्रवाल, देव गौतम, विमल यादव, विशाल गोयल, अजय प्रकाश अग्रवाल, विवेक शर्मा, रिशु दीक्षित, मुदित अग्रवाल, दीपक बंसल, अर्पण कौशल, अमित रस्तोगी, वरुण माहेश्वरी, मयंक शर्मा, वासु दीक्षित, कपिल वर्मा अनुज कुमार शर्मा, संजय गर्ग, पंडित मनु शर्मा, पवन शर्मा, नीलकमल यादव मौजूद रहे। संवाद

श्रद्धालुओं ने कान्हा का डोला खींचा
शोभायात्रा में शामिल कई मंदिरों में डोलों को खींच रहे श्रद्धालु बिना चप्पल पहने थे। जिन्होंने शुरूआत से आखिर तक का सफर बिना चप्पलों के ही पूरा किया। जिसमें कईयों के पैरों में कंकड़ चुभने से छाले भी पड़ गए।
पुलिस व्यवस्था रही चौकस
शोभायात्रा में खाकी का कड़ा पहरा रहा। शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। एसपी-एएसपी भी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था में दो प्लाटून पीएसी व पुलिस फोर्स लगा था। मुख्य चौराहों से ही बाइकों समेत चौपहिया वाहनों को शोभायात्रा मार्ग की ओर नहीं जाने दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार और इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी शोभायात्रा के आगे चलते रहे।
महादेव के तांडव ने मन मोहा
शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें भगवान शिव का अघोरी रूप में नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बरसाना की लठमार होली खेलने आए मथुरा के कलाकारों ने मनमोह लिया।
महाकाली के अखाड़े ने दिखाएं करतब
काली के महाअखाड़ा में शामिल कलाकारों ने रामडोल शोभायात्रा में करतब दिखाएं। वहीं, शोभायात्रा में दिल्ली, मुरादाबाद और संभल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई रासलीला आकर्षण का केंद्र रही।
महारथ में विराजमान रहे लड्डू गोपाल
भगवान श्रीकृष्ण का प्राचीन सिंहासन पर विराजमान लड्डू गोपाल का डोल भी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण के राधिका गौरी के साथ पांच रूपों वाली झांकी ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में घनश्याम तेरी बंसी पागल न कर दे, मुरलिया वाले दिल तुझ पर कुर्बान भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।
अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो...
रामडोल शोभायात्रा में कृष्ण और सुदामा की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने सजीव अभिनय कर लोगों का मनमोह लिया। अरे से द्वार पालो कन्हैया से कह दो, इस भजन पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
मुस्लिम कमेटी पदाधिकारियों ने किया रामडोल शोभायात्रा का स्वागत
अमरोहा। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना को लेकर पर मुस्लिम कमेटी पदाधिकारियों ने रामडोल शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की।

मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष हाजी खुरशीद अनवर व चेयरमैन मंसूर अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के मौके पर रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। शहर के भाईचारे व सौहार्द की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाहन करते हुए एकता को मजबूत किया। भाईचारे का संदेश दिया। कमेटी के पदाधिकारी कोट स्थित रियासत मन्दिर पहुंचे। वहां चेयरमैन शशि जैन, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, अपर उप जिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, रामडोल शोभा यात्रा के पदाधिकारियों में पंडित कपिल शर्मा, अतुल कुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed