{"_id":"68dc49e4393f31d44001f0eb","slug":"businessmans-wife-goes-missing-with-two-daughters-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148824-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो बच्चियों के साथ लापता हुई कारोबारी की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो बच्चियों के साथ लापता हुई कारोबारी की पत्नी
Wed, 01 Oct 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दो बेटियों को साथ लेकर कारोबारी की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई। तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। महिला घर से सोने-चांदी के जेवर, दस हजार रुपये, आधार कार्ड व पैन कार्ड भी लेकर गई है। पुलिस ने मोहल्ले के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यह मामला अमरोहा नगर के मोहल्ले का है। यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। एक बेटी की उम्र तीन साल है तो दूसरी की तीन महीने। 28 सितंबर की सुबह 7:30 बजे कारोबार की पत्नी अपने दोनों बेटियों को लेकर बिना बताए गायब हो गई। घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपये और आधार कार्ड में पैन कार्ड साथ ले गई है। तलाशी के दौरान पता चला कि मोहल्ले का ही नदीम उसे अपने साथ ले गया है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।