फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Businessman son murdered for ransom of Rs six crore in amroha

कातिल दोस्त: छह करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी के बेटे की हत्या, खेत में दबाया शव; नोएडा से अमरोहा ला कर मारा

Wed, 28 Feb 2024 09:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Feb 2024 09:18 PM IST
सार

पूरा प्रकरण गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी थानाक्षेत्र से जुड़ा है। मृतक छात्र यश मित्तल गजरौला के रहने इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी के बेटे थे। दादरी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छात्र यश मित्तल के शव को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Businessman son murdered for ransom of Rs six crore in amroha
मृतक छात्र यश मित्तल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह करोड़ रुपये की फिरौती के लिए दोस्तों ने गौतमबुद्ध नगर स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बीबीए के छात्र यश मित्तल (22) की हत्या कर दी। आरोपियों ने छात्र के कारोबारी पिता को मोबाइल पर संदेश भेजकर फिरौती की रकम मांगी थी। आरोपियों ने गौतम बुद्ध नगर में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया, बाद में शव को लाकर गजरौला थानाक्षेत्र में स्थित खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। हत्यारोपियों में एक युवक गजरौला थानाक्षेत्र के तिगरिया भूड़ का रहने वाला रचित निकला है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर गजरौला पहुंची दादरी पुलिस ने गड्ढे से शव को बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन

 

मृतक छात्र यश मित्तल गजरौला के टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी प्रदीप कुमार मित्तल के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी वर्षा मित्तल, बेटी इशिका और यश मित्तल हैं। यश मित्तल गौतम बुद्ध नगर स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहते थे। आरोप के मुताबिक 26 फरवरी की शाम 6:30 बजे यश मित्तल हॉस्टल के बाहर गए थे। जिसके बाद वापस नहीं लौटे। करीब एक घंटे बाद उनका फोन बंद हो गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। 27 फरवरी को छात्र यश मित्तल के पिता प्रदीप कुमार मित्तल के मोबाइल पर अंजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि तुम्हारा लड़का हमारे साथ है। उसकी कीमत छह करोड़ रुपये है। अगर लड़का चाहिए तो रुपये तैयार रखना। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत ही प्रदीप कुमार मित्तल अपने परिजनों के साथ दादरी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को ट्रेस करना शुरू कर दिया। पुलिस ने छात्र यश मित्तल के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने राज उगल दिया। 

 

विज्ञापन

बुधवार को नोएडा डीपी और दादरी थाना प्रभारी फोर्स के साथ गजरौला पहुंचे। जिसके बाद गजरौला थानाक्षेत्र के तिगरिया भूड़ के रहने वाले रचित नागर को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस आरोपियों को लेकर उसी स्थान पर पहुंची जहां छात्र यश मित्तल के शव को दबाया गया था। दादरी पुलिस ने गजरौला पुलिस को भी मौके पर बुला लिया और तेवा फैक्टरी के सामने खेत में गड्ढे से छात्र के शव को बरामद किया। पुलिस की माने तो छात्र यश मित्तल की हत्या गला दबाकर की गई है। उसके साथ मारपीट भी की गई और मृतक यश मित्तल के कपड़ों पर खून के निशान भी हैं। 

 

पूरा प्रकरण गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी थानाक्षेत्र से जुड़ा है। मृतक छात्र यश मित्तल गजरौला के रहने इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी के बेटे थे। दादरी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छात्र यश मित्तल के शव को बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दादरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, ऐसी जानकारी मिली है। -राजीव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed