फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   business

खरीदारी नहीं पकड़ रही रफ्तार, दोपहर बाद सन्नाटे में बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
business
अमरोहा। अनलॉक 1.0 के साथ गुरुवार को पहले दिन शहर में बाजार पूरे दिन खुले। कुल 12 घंटे के कारोबार में दोपहर तक बाजार में चहल पहल देखने को मिली, लेकिन खरीदारी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जिसके कारण दोपहर के बाद बाजार में सन्नाटा देखने को मिला। ग्राहकों का इंतजार दुकानदार करते रहें। शाम को कुछ दुकानों में महिलाएं दुकानों में आईं। कॉस्मेटिक की दुकानों में खरीदारी की। वहीं कपड़े, ज्वेलरी और कई अन्य तरह की दुकानों में ग्राहक तक नहीं आए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमण के दौरान सरकार ने तमाम कार्यों के लिए सशर्त अनुमति दी है। इसमें दुकानों के सुबह से रात तक खुलने की अनुमति दी गई है। शहर में गुरुवार से सुबह नौ से रात नौ बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी गई। हालांकि एक पटरी की दुकानें खुलनी है। इसके पहले सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बाजार खुलते रहे हैं। गुरुवार को कोतवाली से बाएं पटरी की दुकानें खुली। दोपहर दो बजे के बाद शहर के बसावनगंज, सराफा मार्केट, शफातपोता, कोट बाजार आदि इलाकों में सन्नाटा देखने को मिला। कपड़े की दुकानों में दुकानदार और स्टाफ बैठे रहे। पूरे दिन बमुश्किल एक से दो सूट बिके। दोपहर तीन बजे के बाद कॉस्मेटिक की दुकानों में युवतियों की भीड़ दिखी। उन्होंने जरूरी सामानों की खरीदारी की। पूरे दिन के 12 घंटे के कारोबार में बमुश्किल पांच से छह घंटा तक दुकानदारी चली।
विज्ञापन

आज से जोया में सुबह नौ से रात नौ बजे तक
जोया (अमरोहा)। अब जोया नगर में भी दुकानों के खुलने की समय अवधि बढ़ा दी गई है। यहां पर सुबह नौ से रात नौ बजे तक दुकानें खुलेंगी। हालांकि दाये और बाएं पटरी की तरह दुकान जैसे खुलती रही हैं। बिल्कुल वैसे ही खुलेंगी। इसके पहले सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक दुकानें खुलती रही हैं। दुकानदार को मास्क, पानी, साबुन और ग्लव्स पहनना जरूरी है। इसके अलावा ग्राहक को चेहरा ढक कर आना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed