फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Buses and cars will run on the same lane of Delhi Highway

अमरोहा: दिल्ली हाईवे की एक ही लेन पर चलेंगी बस और कारें

Tue, 14 Feb 2023 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Buses and cars will run on the same lane of Delhi Highway
अमरोहा। कावड़ यात्रा के चलते शिवभक्त कंधे पर कांवड़ में गंगाजल लेकर लेकर हरिद्वार, गोमुख, नीलकंठ जैसे प्रसिद्ध स्थानों से लौटने लगे हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। 18 फरवरी तक दिल्ली हाईवे की एक ही लेन पर अब बस, कारें और छोटे वाहन ही चलेंगे। ये प्लान सोमवार की रात 12 बजे से 18 फरवरी की शाम 6 बजे तक रहेगा। प्लान के तहत दिल्ली की ओर से मुरादाबाद को जाने वाली लेन को कांवरियों के लिए सुरक्षित किया गया है, जबकि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर दोनों तरफ के वाहन चलेंगे।
विज्ञापन

प्लान के तहत ट्रक, डीसीएम, टोयोटा, कैंटर समेत तमाम माल से लदे भारी और मध्यम वाहनों को नेशनल हाईवे से आने से रोका जाएगा, जबकि बाइक, कार, छोटा हाथी, रोडवेज, टैक्सी, फल, सब्जी, दूध-दही, गैस व इमरजेंसी वाहन यथावत धीमी गति से दौड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन प्लान
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर के शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला,नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, हुए मेरठ भेजा जाएगा।
- चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक
वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, भवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली व लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
- मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
- हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।


महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है। 18 फरवरी की शाम छह बजे तक डायवर्ट रहेगा। साथ ही हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किया गया है, जबकि दोनों तरफ के वाहन मुरादाबाद से दिल्ली को जाने वाली लेन पर चलेंगे।
धर्मेंद्र खोखर, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed